Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUncategorizedअटल विहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

अटल विहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

छवि पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर भाजपा जिला प्रभारी चौ. देवेन्द्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष गौरव आर्य द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री जिला प्रभारी चौग देवेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 1942 में अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी राजनीतिक जीवन के सफर की शुरुआत की थी उस समय भारत छोड़ो आंदोलन जोर शोर से चल रहा था और इसी दौरान उनके भाई को इस आंदोलन में गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके भाई को 23 दिनों के लिए कारावास में रहना पड़ा था, उसी समय उनकी मुलाकात श्यामा प्रसाद मुखर्जी से हुई और उनके आग्रह करने पर उन्होंने

भारतीय जनसंघ पार्टी को ज्वाइन कर लिया। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन सन् 1951 में हुआ था। वर्ष 1957 में जनसंघ पार्टी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपने उम्मीदवार के रूप में उत्तर प्रदेश जिले के बलरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव के लिए टिकट दी गयी और अटल जी ने लोकसभा चुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज की। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि अटल जी 2 साल तक मोरारजी देसाई कि सरकार में वर्ष 1977 से 1979 तक विदेश मंत्री रहे जिससे

हमारे देश की प्रति विदेशों में एक विश्वासी देश की पृष्ठभूमि तैयार करने में उनका बहुत योगदान रहा। 1996 में भारतीय जनता पार्टी का देश भर में पहला विजय चुनाव रहा। इस चुनाव से बीजेपी ने देश में पहली बार अपनी सरकार को स्थापित किया और 06 मई 1996 को देश के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने शपथ ली। इस अवसर पर हरिशंकर राना भूरा पहलवान, रुपेश उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, अन्नत्वीर सोलंकी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments