वकील को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारीः हाथरस में देर रात हुई वारदात, बाजू में लगी गोली
हाथरस के सादाबाद कस्बे में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक वकील को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि बदमाश अचानक आए और वकील पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली वकील की बाजू में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वकील को तत्काल सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


