हाथरस में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक मुद्दों को लेकर तालाब चौराहा पर प्रदर्शन किया।
हाथरस में सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
हाथरस। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के तालाब चौराहा पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और अवैध गतिविधियों के विरोध में आवाज उठाई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चिंता जताई गई।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में कथित लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के मामलों पर रोक, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सरकारी व सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने, खान-पान से जुड़े विवादों की जांच तथा कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता तख्तियां और नारे लगाते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से रखते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
मौके पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बाइट— राजबहादुर सिंह, एसडीएम सदर:
“ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इसमें उठाए गए बिंदुओं का परीक्षण


