Tuesday, May 5, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी...

हाथरस। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हाथरस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

हाथरस। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हाथरस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उनका आरोप था कि पश्चिम बंगाल में पूर्व की सरकार के कार्यकाल में जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही थी, लेकिन अब बदलाव की दिशा में कदम बढ़ चुका है।
जिला स्तर के पदाधिकारियों ने इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाते हैं और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।


इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर सिंह भैयाजी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जितेंद्र वाष्र्णेय, रवि कुशवाहा, रमेश राजपूत, कृष्ण मुरारी वाष्णेय सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments