हाथरस। विकास खण्ड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर का औचक निरीक्षण कर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने पायी गयी कमियों को तत्काल ठीक कराने हेतु सम्बंधित अधिका. रियों को निर्देश दिए।
विद्यालय भवन तथा विद्यालय की बाऊड्रीवाल जर्जर होने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अधिशासी अधिकारी लोक निमार्ण से समन्वय स्थापित करते हुए स्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रांगण में स्थापित हैण्डपम्प के पास पंचायतीराज विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सोकपिट का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
में उन्होंने अध्यापकों से कहा कि जो भी बच्चे विद्यालय में आ रहे हैं,
सुनिश्चित करें कि वह नियमित रूप से विद्यालय की ड्रैस एवं जूते, मोजे पहनकर आयें। जिलाधिकारी ने विद्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए । इसके पश्चात जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्ष की खिडकियों में लगे शीशे क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल ठीक करानें, भवन की मरम्मत / रंगाई-पुताई एवं साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डी०सी० मनरेगाा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आदि उपस्थित रहे


