Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरससड़क हादसे में हाथरस के युवक की मौत, कार ने बाइक सवार...

सड़क हादसे में हाथरस के युवक की मौत, कार ने बाइक सवार मां-बेटे को बुरी तरह रौंदा, मां गंभीर रूप से घायल

हाथरस 04 जुलाई | अपनी मां के साथ पैतृक जा रहे

एक बाइक सवार युवक को सासनी के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गई, जिनका इलाज चल रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कोतवाली सदर इलाके के कोटा रोड स्थित नगरिया नंदराम निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र गिर्राज सिंह अपनी मां सुमन देवी को बाइक पर अपने साथ लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक सासनी के इंद्रानी गार्डन के निकट पहुंची तो सामने से आ रही कार ने बाइक को रौंदा दिया। इससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां सुमन देवी बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल सुमन देवी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जबकि कार सवार मौका देखकर भाग गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments