Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसडीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने ई०वी०एम० वेयरहाउस में डबल लक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बल की तैनाती, अग्रिशमन उपकरणों आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा की ष्टि से डबल लक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बल की तैनाती, अग्रिशमन उपकरणों का अधिष्ठापन आदि को परखा । गोदाम में रखी बीयू/सीयू तथा वीवीपैट के

संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयर हाउस में साफ-सफाई करने तथा सभी मूलभूत आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ड. बसंत अग्रवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, बाल मुकुन्द शर्मा, सुभाष शर्मा, पंकज माहेश्वरी, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments