हाथरस। रोडवेज के एक परिचालक ने तो लोकलाज
की सभी हदों को पार करते हुए बस में ही एक युवती के साथ रंगरलियां मनाना शुरू कर दिया। प्राप्ता जानकारी
अनुसार हाथरस से लखनऊ के लिए एक रोडवेज बस
जा रही थी। जिसमें लगभग सवारियां भी थी। बस के परिचालक ने युवती को अपने पास बैठा लिया और
उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस बात की जानकारी बस कें बैठे लोगांे को हो चुकी थी। जिसमें से एक सवारी ने अपने मोबाइल से परिचालक की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर परिचालक भडक गया और पैसेंजर को खरीखोटी कहने लगा। पैसेंजर ने उसके करतुत की वीडियो बनाने की बात कही तो बारिश के बबूले की तरह शांत होकर बैठ गया। जिसकी शिकायत रोडवेज विभाग के आलाधिकारियों से की गई तो उन्होनें वीडियो को 10 दिन पुराना बताते हुए सविंधा कर्मी चालक व परिचालक को रोडवेज विभाग से हटा दिया गया।


