तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
हाथरस। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर हाथरस में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। भीम आर्मी के काफी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार को हाथरस शहर के खंदारी गढ़ी स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर माहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर आजाद के उपर हुए जानलेवा हमले पर गुस्सा जताया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को प्रेषित इस ज्ञापन में कहा गया है कि जिस तरह से चंद्रशेखर आजाद के उपर जानलेवा हमला हुआ है, उससे स्पष्ट है कि हमलावर चंद्रशेखर जी की हत्या करने के इरादे से आए थे लेकिन दे अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाए ।
आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग- ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना सेबहुजन समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। पहले भी 20 जनवरी 2023 को मुजफरनगर में आजाद पर हमला हो चुका है। अब फिर उन पर हमला हुआ है। ज्ञापन में कहा गया है कि आजाद को लगातार सुरक्षा देने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक सुरक्षा नहीं दी गई। ज्ञापन में आजाद को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई
है। ज्ञापन देने वालों में आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद गौतम के अलावा नेत्रपाल सिंह, राशिद मलिक, अर्जुनकांत, किशन कुमार, सचिन कुमार, भगत सिंह, अवधेश गौतम, मलखान सिंह, अतुल कांत, विकास कुमार, कैलाश चंद, दीपक, सुरजीत जाटव, रोहित कुमार, एकता सिंह, आदि मुख्य रूप से शामिल थे।


