हाथरस। आज जलेसर हाथरस मार्ग के निर्माण को लेकर भिलोखरी चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन के 13 में दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री नेपाल सिंह धकरे ने कहा के माचिस की छोटी एक तीली बड़े से बड़े जंगल को नष्ट कर देती है। इसी तरह इस धरना प्रदर्शन को हल्के में लेने की गलती हमारे राजनेता न करें इस धरना प्रदर्शन से धीरे-धीरे जनता में आक्रोश पैदा हो रहा है। जिसके जिम्मेदार हमारे क्षेत्र से वोट लेकर माननीयों की है हमारी अपील है कि 28 तारीख को अधिक से अधिक लोग विशाल धरना प्रदर्शन में एकत्रित हो और सोते हुए अपने प्रतिनिधियों को जगाए । आज
धरना प्रदर्शन के 13 दिन पूर्ण होने पर भारतीय संस्कृति के अनुसार हाथरस जलेसर रोड की अर्थी पर क्षेत्रीय जनता द्वारा विलाप किया गया और साथ ही निवेदन किया गया । इस रोड का शीघ्र से शीघ्र निर्माण कराने का कार्य शुरू कराया जाए अन्यथा क्रांतिकारी सेना के पदाधिकारी गांव गांव जाकर जनता को जगाने का कार्य करेंगे। नवीन कुमार, सत्यपाल सिंह, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, ज्ञानेंद्र सिंह, जय गोपाल, सत्येंद्र कुमार गौतम, पिंकी यादव, अमर सिंह, रामखिलाड़ी, उदयवीर, राजेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, देव प्रताप, देवेंद्र तोमर, बॉर्बी, मानवेंद्र सिसोदिया, भारत यादव, नंदन सिंह सिसोदिया आदि ग्रामीण मौजूद थे।


