Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसजलेसर रोड दुर्दशा के विरोध में स्वदेशी हिंद पार्टी का मौन जुलूस...

जलेसर रोड दुर्दशा के विरोध में स्वदेशी हिंद पार्टी का मौन जुलूस 26 को

अखण्ड भारत वर्ष

सभ्य व समृद्ध भारत वर्ष

सशक्त भारत वर्ष

पंजी. संख्या-56/23/2019-19 रा. द. अनु. 1 स्वदेशी हिन्द पार्टी

मतेन्द्र सिंह गहलौत

निवास/ कार्यालय:

एडवोकेट

मथुरा रोड, हतीसा, हाथरस 1.9412472002, 9319922592 matendrasinghsisaudiya@gmail.com

राष्ट्रीय अध्यक्ष

पत्रांक

ज्ञापन पत्र

दिनांक 22/6/25

सेवा में :-

माननीय योगी आदित्यनाथ जी,

मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार लखनऊ

द्वारा

जिलाधिकारी हाथरस

जैसा की सर्वविदित है स्वदेशी हिंद पार्टी का प्रमुख उद्देश्य ही जनहित के मुद्दों पर कार्य करना है और हाथरस जलेसर रोड जो बहुत ही जर्जर और दयनीय अवस्था में हैं, के निर्माण हेतु पार्टी द्वारा पूर्व में माह सितम्बर में आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया गया था जिसे जिला प्रशासन द्वारा दबाने का पूरा प्रयास किया था किंतु जबरदस्त विरोध एवं जन दबाव को देखते हुए आनन-फानन में उक्त रोड के निर्माण हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था किंतु राजनैतिक कारणवश वह प्रस्ताव शासन द्वारा अभी तक पास नहीं किया शासन और प्रशासन द्वारा जानबूझकर इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है एक तरफ तो सरकार गढ़ेमुक्त सड़कों का दावा करती है और दूसरी तरफ गढ़ेयुक्त सड़कों पर चलने को मजबूर किया जा रहा है यह दोहरी नीति किसी भी दृष्टि में उचित नहीं हैं ये केवल और केवल आमजनमानस को धोखा देना हैं. और इधर रोड की हालत निरन्तर अधिक खराब होती जा रही है जिसके चलते स्थानीय जनता द्वारा समय-समय पर उक्त रोड के निर्माण की मांग उठाई जाती रही है इसी क्रम में राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना व क्षेत्रीय जनता द्वारा भी रोड के निर्माण हेतु विगत 8 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है फिर भी धरना स्थल पर आज तक कोई भी शासन अथवा प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा हैं जो बहुत ही
शर्मनाक और दुःख का विषय है जो शासन और प्रशासन की हठधर्मिता का परिचय दिनांक 22/6/23 मुद्दा जनहित का मुद्दा है स्वदेशी हिंद पार्टी प्रत्येक उस पार्टी अथवा संगठन के साथ खड़ी है जो जनहित के कार्यों हेतु प्रयासरत हैं इसलिए स्वदेशीप हिंद पार्टी ने निर्णय लिया है की दिनांक 26/06/2023 दिन सोमवार को पार्टी हाथरस नगर में हाथरस जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण एवम पुनः निर्माण हेतु मौन जुलूस निकलेगी तथा कलक्ट्रेट हाथरस पहुंचकर जिलाधिकारी हाथरस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा और यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कि हाथरस – जलेसर रोड़ पर कार्य आरम्भ न हो जाय। यह ज्ञापन पत्र आप महोदय के समक्ष वास्ते सूचनार्थ और आवश्यक कार्यवाही हेतु आपकी सेवा में प्रेषित है। ज्ञापन पत्र सौंपते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मतेन्द्र सिंह गहलौत एडवोकेट, प्रताप सिंह राघव राष्ट्रीय महामंत्री, रविंद्र उपाध्याय जिला संगठन मंत्री, जितेंद्र वर्मा जी नगर उपाध्यक्ष, साबू पंडित नगर अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह, अमित भारती, श्री प्रहलाद सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री हरेंद्र सिंह सिसोदिया राष्ट्रीय महामंत्री श्री परीक्षित सिसौदिया एडवोकेट राजेश सिसौदिया राष्ट्रीय सचिव, करण ठाकुर, आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

प्रितिलिपि:-

1:- माननीय श्री नरेंद्र मोदीजी

प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली।

2:- माननीय श्री अमित शाह जी

गृह मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली

3:- माननीय श्री नितिन गड़करी जी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली

4:- माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय जी

सर्वोच्च न्यायालय भारत नई दिल्ली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments