आगरा में मुकेश शर्मा एडवोकेट को सौंपी गई स्वदेशी हिंद पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का भार

आगरा। स्वदेशी हिंद पार्टी के मातेंद्र सिंह गेहलोत ने आज आगरा में मुकेश शर्मा एडवोकेट को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान संगठन की जिम्मेदारियों और पार्टी को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुकेश शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।


