हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के नगला सरूपा गांव में 28 वर्षीय विवाहिता रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।

विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे से
लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

रेखा की शादी वर्ष 2016 में हुई थी और वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


