Wednesday, July 1, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे घर को मातम...

हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे घर को मातम में बदल दिया।

हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे घर को मातम में बदल दिया। बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे 60 वर्षीय मदन मुरारी दीक्षित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे।

घटना मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव टुकसान के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मदन मुरारी को नेशनल हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक नवल नगर के निवासी थे और उनके बेटे की शादी 6 जुलाई को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments