Wednesday, July 1, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस के सासनी कस्बे में मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा गोली...

हाथरस के सासनी कस्बे में मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

हाथरस के सासनी कस्बे में मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना बिजली घर क्षेत्र की है, जहां बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के गांव समस्तपुर निवासी 35 वर्षीय महेश अपनी ससुराल पहुंचा था।


बताया जा रहा है कि महेश काफी समय से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। देर रात वह ससुराल के पड़ोस में स्थित एक घर में पहुंचा और वहां खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


सूचना मिलते ही कोतवाली सासनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारणों और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments