Wednesday, June 24, 2026
spot_img
Homeहाथरसलखनऊ अग्निकांड के बाद हाथरस प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कोचिंग सेंटरों और...

लखनऊ अग्निकांड के बाद हाथरस प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हाथरस जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चार संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बेसमेंट में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकती। जांच में तीन कोचिंग सेंटर निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं मिले, जिन्हें नोटिस जारी किया गया। वहीं एक कोचिंग सेंटर को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए।

डीएम अतुल वत्स ने कहा कि सभी संस्थानों को सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments