हाथरस पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मुरसान पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुखवीर फौजी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना मुरसान क्षेत्र में सुनील नामक व्यक्ति की हत्या की घटना में आरोपी सुखवीर फौजी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी सुखवीर फौजी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, मृतक का पर्स तथा एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी सादाबाद ने विस्तृत जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण बयान दिया है। आइए सुनते हैं क्षेत्राधिकारी सादाबाद की बाइट।



