हाथरस में यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा
हाथरस पुलिस को यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों कमल शर्मा और गौरव शर्मा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तीन लकड़ी के बेसबॉल डंडे और दो लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं।
गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2026 को मकान कब्जाने की नीयत से वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहन की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस पहले ही 15 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी कमल और गौरव ने दिल्ली में सरेंडर किया था। दोनों पर हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद हथियारों के आधार पर मामले की आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


