Tuesday, May 19, 2026
spot_img

हाथरस शहर में उस समय भावुक माहौल देखने को मिला, जब सदर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर भोपाल में हुई नवविवाहिता त्विसा शर्मा की संदिग्ध मौत पर न्याय की मांग उठाई।

हाथों में मोमबत्तियां और बेटी को इंसाफ दिलाने के नारे लगाते हुए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मृतका त्विसा शर्मा, हाथरस शहर की बिछुआ गली निवासी नवनिधि शर्मा की बेटी थीं, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज की खातिर उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई है।

परिवार का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments