हाथरस में शनिवार को क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक अंदाज में शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसका शुभारंभशहर में गौशाला रोड से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे समाज की एकता, संस्कृति और वीरता का प्रदर्शन हुआ।

पूरे शहर में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोषों के बीच भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद महापुरुषों की सजीव एवं आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा आगे बढ़ी।

यात्रा में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, पृथ्वीराज चौहान जैसे वीर महापुरुषों की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाज के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।


