Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeहाथरससादाबाद में तेज आधी आने से दीवार गिरी दो बच्चों की मौत

सादाबाद में तेज आधी आने से दीवार गिरी दो बच्चों की मौत

सादाबाद में तेज आधी आने से दीवार गिरी दो बच्चों की मौत

हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलारा गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। तेज आंधी के चलते एक कच्ची दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय मनीष, पुत्र जितेंद्र, और 10 वर्षीय लाडो, पुत्री जयप्रकाश के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के दौरान दोनों बच्चे बचाव के लिए जयप्रकाश के घर की दीवार के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज हवाओं का दबाव बढ़ा और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों बच्चे मलबे में दब गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाया और बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सादाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज आंधी से गांव में अन्य स्थानों पर भी नुकसान हुआ है, लेकिन यह हादसा सबसे अधिक दुखद और हृदयविदारक साबित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments