Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में बंदर की गर्दन में लोटा फंस गया

हाथरस में बंदर की गर्दन में लोटा फंस गया

हाथरस। थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदर की गर्दन में लोटा फंस गया और वह कई घंटों तक तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर की तेज आवाज सुनकर आसपास के कई अन्य बंदर भी मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों में कैद हो गए और गेट तक खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
करीब दो से तीन घंटे तक बंदर इधर-उधर गिरता-पड़ता घूमता रहा और खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा। इस दौरान वह बेहद परेशान और आक्रामक नजर आया। अचानक छत से नीचे गिरने के बाद झटका लगने से लोटा उसकी गर्दन से अलग हो गया, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments