Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस एक गलीचा धागा फैक्ट्री में अचानक से लगी आग

हाथरस एक गलीचा धागा फैक्ट्री में अचानक से लगी आग

हाथरस एक गलीचा धागा फैक्ट्री में अचानक से लगी आग

हाथरस गेट क्षेत्र के दयालपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गलीचा धागा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री में रखे धागे और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों और नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं फैक्ट्री मालिक गोपाल ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री में रखा सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments