Thursday, April 9, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस हसायन में बोरी के नीचे बैठा सांप 10 साल के...

हाथरस हसायन में बोरी के नीचे बैठा सांप 10 साल के बच्चे को दशा

हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव बरसोली प्रेम नगर में एक 10 साल के मासूम बच्चे को जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, बच्चा खेत में गोभी की बोरी उठा रहा था। तभी गोभी की बारी के नीचे छिपे सर्प ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन बिना देर किए बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिजन सर्प को भी पकड़कर अपने साथ अस्पताल ले आए, ताकि डॉक्टर सही पहचान कर इलाज कर सकें।
फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। बच्चे की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है। खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments