Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस के गांव ऐेहन में क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप शोभायात्रा कमेटी...

हाथरस के गांव ऐेहन में क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप शोभायात्रा कमेटी का किया जोरदार स्वागत

https://youtu.be/vLKPvrL7WeU?si=zaaPivC_wNpbFOWH ji

हाथरस के गांव ऐहन में क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप शोभायात्रा कमेटी का किया जोरदार स्वागत

हाथरस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपने कैम्प कार्यालय एहन में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिसोदिया एवं संयोजक संदीप सिसोदिया तथा समस्त सहसंयोजक का महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत सम्मान किया। साथ ही महाराणा प्रताप की वीरता धर्म जन प्रियता एवं देशभक्ति व बलिदान पर प्रकाश डाला उन्होंने वहां उपस्थित सभी क्षत्रिय बंधुओं को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की वहीं क्षत्रिय एकता और समरसता के साथ शोभायात्रा 9 में 2026 को भव्य बनाने के लिए सहयोग की कामना की, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी क्षत्रिय बंधुओं को भी पटका पहनाकर और तस्वीर देकर स्वागत किया गया।

मेला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्ष पर भी प्रकाश डालते हुए बोले मेवाड़ के 13वें राजा, महाराणा प्रताप केवल एक शासक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रेम के प्रतीक थे। हल्दीघाटी का युद्ध यह इतिहास का वह युद्ध था जहाँ महाराणा प्रताप ने अकबर की विशाल सेना का सामना अपनी सीमित सैन्य शक्ति के साथ किया था। उन्होंने महलों का त्याग कर घास की रोटियाँ खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी विदेशी अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने शपथ ली थी कि जब तक मेवाड़ स्वतंत्र नहीं होगा, वे बिस्तर पर नहीं सोएंगे और पत्तलों पर भोजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मतेंद्र सिंह गहलोत, प्रदेश सचिव योगेंद्र गहलोत, प्रदेशध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, भीकम सिंह चौहान, एडवोकेट मनोज प्रधान, हरीश सेंगर, अमित पौरुष, नवीन प्रताप सिंह, मोहित चौहान, नितिन शेखावत, देवेंद्र तोमर, विकाश पौरुष, उदय राणा, राहुल सिंह, सोनू ठाकुर, रजत ठाकुर, छोटू राणा, हरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, बृजमोहन मदनावत, संजय कुमार, पीयूष सिंह, संदीप सिसोदिया, सतेंद्र सिसोदिया, गौरव ठाकुर, मोना ठाकुर, प्रशांत सिसोदिया, शैलेंद्र चौहान, मदन बाबा, पवन गहलोत उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments