Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस: ग्राम प्रधान ने पति पर लगाए गंभीर आरोप वापस लेने की...

हाथरस: ग्राम प्रधान ने पति पर लगाए गंभीर आरोप वापस लेने की लगाई गुहार, बोलीं—आवेश में दी थी तहरीर

हाथरस: ग्राम प्रधान ने पति पर लगाए गंभीर आरोप वापस लेने की लगाई गुहार, बोलीं—आवेश में दी थी तहरीर

हाथरस जनपद में नगला इमलिया गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्राम प्रधान शालिनी सिंह द्वारा अपने ही पति पर लगाए गए गंभीर आरोपों में अब नया मोड़ आ गया है।

बताया जा रहा है कि 23 मार्च को शालिनी सिंह ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बच्चों के अपहरण और देह व्यापार (मानव तस्करी) जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले ने इलाके में काफी चर्चा भी बटोरी थी।

हालांकि, सोमवार को शालिनी सिंह अपने अधिवक्ता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक के नाम क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) को एक प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रार्थना पत्र में शालिनी सिंह, पत्नी सच प्रताप सिंह उर्फ मोना ठाकुर, निवासी नगला इमलिया ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च को अपने पति के खिलाफ गुस्से और आवेश में आकर तथा कुछ विरोधियों के बहकावे में आकर थाना पुलिस को तहरीर दी थी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि न तो उन्हें और न ही उनकी पुत्री को किसी प्रकार का जहर दिया गया और न ही उनके साथ कोई गलत घटना हुई। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल जाना केवल अपने पति को बुलाने का एक प्रयास था, न कि किसी गंभीर घटना का परिणाम।

शालिनी सिंह ने आगे कहा कि अब उन्हें वास्तविक स्थिति की जानकारी हो चुकी है और उनके पति कई वर्षों से सामाजिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों के षड्यंत्र में फंसकर उन्होंने यह कदम उठाया था।

ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए अपनी पूर्व में दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने स्वयं और अपने पति को न्याय दिलाने की भी मांग की है।

इस पूरे मामले ने क्षेत्र में एक बार फिर हलचल मचा दी है और पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments