Friday, February 6, 2026
spot_img
Homeहाथरसआगरा अलीगढ़ हाईवे पर कार सवार आर्मी जवान की अज्ञात हमलावरों ने...

आगरा अलीगढ़ हाईवे पर कार सवार आर्मी जवान की अज्ञात हमलावरों ने दौड़ाकर गोलियों से भूनकर दिन दहाड़े हत्या कर दी,गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंजा।

आगरा अलीगढ़ हाईवे पर कार सवार आर्मी जवान की अज्ञात हमलावरों ने दौड़ाकर गोलियों से भूनकर दिन दहाड़े हत्या कर दी,गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंजा।

हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दिन दहाड़े अज्ञात हमलावरों ने कार सवार भारतीय सेना के जवान को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने कार सवार सैनिक पर बरसाईं गोलियां जान बचाकर भागे सैनिक को दौड़ाकर नजदीक से मारी गोलियां,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस के साथ जिले पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जा रहा है कि अखिलेश चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह उम्र 28 वर्षीय निवासी गांव समदपुर थाना सादाबाद आगरा कैंट मिल्ट्री की इंजीनियरिंग विंग में तैनात था।आज गुरुवार करीब दोपहर 1:30 बजे के आस पास वह हाथरस से अपने निजी काम से वापस घर लौट रहा था,तभी बाइक सवार हमलावरों ने नेशनल हाईवे पर कार को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सैनिक अपनी जान बचाने के लिया कार से निकलकर भाग तो हमलावरों ने उसका पीछा कर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के पास कई राउंड गोलियां दाग दी।पुलिस घायल हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने सैनिक को मृतक घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments