खून से सना घर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत नंगला प्रेमी गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक ही पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया इस घटना में चार लोगों की निमेम हत्या कर दी गई जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मची हुई है
हमलावरों ने बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया है जिससे गांव में सनसनी फैल गई है
पुलिस ने देवांश की दादी को मेडिकल कॉलेज भेजा तो डॉक्टर ने मृत्यु घोषित बताया
घटना के समय परिवार का नाती देवांश स्कूल गया हुआ था जब वह स्कूल से लौटकर घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो उसे घर के अंदर असामान्य रिथति नज़र आईं उसने सोचा ठंड में पंखे कैसे चल रहे हैं जब उसने पंखा चलता देखा उसे शक हुआ और वह कमरे में अंदर गया जब उसने अंदर का नजारा देखा तो देवांश के होश उड़ गए
एटा से संवाददाता दीपक की रिपोर्ट


