थाना कोतवाली नगर पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे सट्टे की खाई-बाडी करते हुये 06 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, कब्जे से 19,550/- रुपये नगद, 05 मोबाइल, 02 कैल्कुलेटर, पेन, पर्चा सट्टा आदि बरामद । !!
दिनांक 16.01.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये 06 अभियुक्तो को हाथरस किला स्टेशन के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे 19,500/-रूपये नगद, 05 मोबाइल फोन, 02 कैल्कुलेटर व पर्चा सट्टा आदि बरामद हुए है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


