Friday, February 7, 2025
spot_img
Homeअलीगढ़अलीगढ़ के शादी समारोह में रसगुल्‍ले को लेकर बवाल हो गया

अलीगढ़ के शादी समारोह में रसगुल्‍ले को लेकर बवाल हो गया

दुल्हन की बहन ने रसगुल्ले की कर दी डिमांड, इनकार करने पर मैरिज हॉल में जमकर बवाल, टूट गई शादी
अलीगढ़ के एक मैरिज होम में मामूली बात को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में जमकर मारपीट हुई। लड़की पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दुल्‍हन की मां और पिता समेत 15 लोग घायल हो गए। बात रसगुल्‍ले को लेकर शुरू हुई। घटना के बाद दुल्‍हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

सूरज मौर्या, अलीगढ़: शादियों का सीजन चल रहा है। आएदिन किसी न किसी जिले से विवाह समारोह में हंगामा की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला अलीगढ़ का है। यहां एक शादी समारोह में दुल्हन की बहन को रसगुल्ला न मिलने पर बवाल खड़ा हो गया। दुल्‍हन पक्ष ने इस बात की शिकायत दूल्‍हा पक्ष के लोगों से की तो कहासुनी और गाली गलौज होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मैरिज होम में अचानक बवाल होने से अफरा-तफरी मच गई। लड़की पक्ष ने मारपीट के दौरान पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस घटना में दोनों पक्षों से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाराज दुल्‍हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

थाना देहलीगेट क्षेत्र के खैर बाईपास रोड पर 17 नवंबर की देर रात मैरिज होम में शादी की दावत में दुल्हन की बहन को रसगुल्‍ला न देने पर बवाल हो गया। बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव और कई राउंड फायरिंग होने का भी आरोप लगा है। इसमें वर पक्ष और वधू पक्ष से करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लड़की पक्ष के लोगों ने कमरे में भागकर बचाई जान
लड़की पक्ष के लोगों ने कमरों में बंद होकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया। वहीं, इलाका पुलिस ने विवाद को देखते हुए मैरिज होम को खाली करा दिया।

दीपक संग तय हुई थी डॉली की शादी
मिली जानकारी के अनुसार, गांव एदेल पुर निवासी कमल दास की बेटी डॉली की शादी दीपक के साथ तय हुई थी। लड़के वालों ने लड़की पक्ष को अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र में स्थित मां गंगा देवी फार्म में शादी के लिए बुलाया। यहां दावत के दौरान दुल्हन की बहन ने रसगुल्ले की डिमांड कर दी, लेकिन वहां मौजूद किसी ने रसगुल्ला देने से इनकार कर दिया। इस बात की शिकायत दुल्हन की बहन ने अपने परिवार के लोगों से करी तो वो भड़क गए।

हमसे 12 लाख रुपये लड़के वालों ने लिए: दुल्‍हन की मां
दुल्हन की मां सूरजमुखी का आरोप है कि मेरी बेटी डॉली की शादी अलीगढ़ के दीपक के साथ तय हुई थी। उन लोगों ने हमसे 12 लाख रुपए ले लिए और यहीं अलीगढ़ के एक मैरिज होम में शादी का इंतजाम करवाया। दावत के दौरान खाना खाने के दौरान लड़के पक्ष के लोग हमारी बेइज्जती करने लगे। गाली गलौज करने लगे और मारपीट के दौरान लड़के वालों ओर से गोली चलने लगी। हम अपनी लड़की की शादी करने आए थे। हमारे ऊपर गोली चलाई पत्थर बरसाए।
दुल्‍हन के पिता, मां समेत 15 लोग घायल
सूरजमुखी ने बताया कि हमने कमरों में बंद होकर अपनी जान बचाई। दो घंटे तक हम सभी कमरों में बंद रहे। जब पुलिस आई तब हमें बाहर निकाला गया। हमारी तरफ से बहुत लोग घायल हैं। मारपीट और फायरिंग में दुल्हन के पिता कमल दास, मां सूरजमुखी, चचेरे भाई राम प्रकाश, राहुल सिंह, भारत कुमार समेत करीब 15 लोग घायल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments