https://youtu.be/B2kPiuPqE4s?si=NTxPK36BwzAJ757g hai
हाथरस में छात्र कृतार्थ की हत्या तंत्र-मंत्र में की गई थी। स्कूल प्रबंधक का पिता तांत्रिक है। उसका मानना था कि तंत्र-मंत्र और किसी बच्चे की बलि देने से स्कूल और ज्यादा तरक्की करेगा। इसी कारण उसने बच्चे को मार डाला।
कार में लाश को डालकर उसे ठिकाने लगाने जा रहा था। इसी दौरान परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। प्रबंधक और उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां के डीएल पब्लिक आवासीय विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र 11 साल का कृतार्थ पढ़ता था। वह हॉस्टल में ही रहता था। उसके पिता थाना चंदपा के चुरसेन निवासी श्रीकृष्णा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सोमवार की सुबह उसके परिवार के लोगों को स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल ने सूचना दी कि कृतार्थ की तबीयत खराब है। इस पर जब उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे तो कृतार्थ उन्हें नहीं मिला था।
प्रबंधक ने गुमराह किया, इलाज के लिए ले गए
इन लोगों ने दिनेश बघेल से कृतार्थ के बारे में पूछा था तो उसने इन लोगों को गुमराह किया और वह यह कहता रहा कि वह कृतार्थ को उपचार करने के लिए ले गया है। थोड़ी देर पुलिस की मदद से इन लोगों ने सादाबाद के पास दिनेश बघेल को उसकी गाड़ी सहित पकड़ लिया। इस गाड़ी में कृतार्थ की डेडबॉडीथी। शव को पुलिस ने वहीं से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पर कृतार्थ के परिवार के लोगों ने थाने में हंगामा किया। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।
बच्चों की गर्दन पर थे चोट के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि कृतार्थ का गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। कृतार्थ के पिता श्री कृष्ण ने दिनेश बघेल सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इसमें चार अज्ञात थे। अब पुलिस ने इस मामले में स्कूल के प्रबंधक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने रामप्रकाश सोलंकी पुत्र लीला सिंह निवासी गौतम नगर सादाबाद, दिनेश बघेल पुत्र जशोधन सिंह उर्फ भगत जी निवासी गांव रसगवा थाना सहपऊ, जशोधन सिह उर्फ भगत जी पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम रसगंवा, लक्ष्मण सिह पुत्र राधेश्याम निवासी बढा लहरोली घाट थाना बल्देव जिला मथुरा और वीरपाल सिंह उर्फ वीरू पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव बंका थाना मुरसान हाथरस को गिरफ्तार किया गया है।
पहले भी एक बच्चे के साथ की थी यही कोशिश
पहले भी एक बच्चे के साथ की थी यही कोशिश
पुलिस के अनुसार स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल का पिता जशोधन उर्फ भगत तंत्र-मंत्र करता था। इसी तंत्र मंत्र और बलि देने के चक्कर में उसने छात्र कृतार्थ की हत्या कर दी। जशोधन और उसके बेटे दिनेश ने यह हत्या इसलिए कि, क्योंकि इनको यह विश्वास था कि इस तरह का तंत्र-मंत्र कर और बलि देकर स्कूल और अन्य काम-धंधा और तरक्की करेगा। पहले भी इन लोगों ने इसी तरह एक बच्चे के साथ घटना करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था।


