Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसआज से भाजपा का सदस्यता अभियान जिले में भी शुरू हो गया...

आज से भाजपा का सदस्यता अभियान जिले में भी शुरू हो गया है।

हर बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी भाजपाः हाथरस में जिला प्रभारी ने दिलाई सदस्यता, कार्यकर्ताओं को मिले लक्ष्य

आज से भाजपा का सदस्यता अभियान जिले में भी शुरू हो गया है।
भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी डीपी भारती ने भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी को सदस्यता दिलाई।
इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अन्य जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों को भी पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

इस अवसर पर डीपी भारती ने भाजपा के सदस्यता अभियान की योजना और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी हर बूथ पर 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इन सक्रिय सदस्यों की भर्ती डिजिटल माध्यम के साथ-साथ ऑफलाइन भी की जाएगी,
इसके लिए फॉर्म की भी व्यवस्था की गई है। जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान के लिए विशेष लक्ष्य सौंपे गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन सकता है। एमएम
सांसद अनूप बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जाएगा।
पार्टी के हाई कमान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अभियान संचालित होगा।

भाजपा के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि आज से जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले वोटों का 75 प्रतिशत लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट गए हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया गया। सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिला और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर मुख्य रूप से सांसद अनूप बाल्मीकि,
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय,
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा,
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर,
ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे,
मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय,
सत्यपाल सिंह,
जिला महामंत्री भूरा पहलवान,
रुपेश उपाध्याय रामवीर सिंह भैया जी
,मनोज अग्निहोत्री,
कप्तान सिंह ठेनुआं,
हरीश सेंगर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments