Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में युवक की पीट-पीटकर हत्याः दूसरे समुदाय के लोगों पर मारने...

हाथरस में युवक की पीट-पीटकर हत्याः दूसरे समुदाय के लोगों पर मारने का आरोप, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

हाथरस में युवक की पीट-पीटकर हत्याः दूसरे समुदाय के लोगों पर मारने का आरोप, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

युवक की पीट पीटकर की हत्या, दूसरे समुदाय के लोगो पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ग्रामीणों ने शव को रखकर किया प्रदर्शन, सीओ सदर ने कार्यवाही का दिया आश्वासन

हाथरस। कुछ लोगो ने शहर के एक गांव के युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। सभी आरोपी दूसरे समुदाय के है। मामले के बारे थाना हाथरस गेट में तहरीर दी गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर मगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसमे मौके पर मौजूद पुलिस बल के हाथ पैर फूल गए। और जनपद सीओ राम प्रवेश राय ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन के गांव अखईपुर निवासी अंशुल पुत्र ओमप्रकाश 13 अगस्त को अपने गांव से कस्बा मैंडू में घर का सामान लेने के लिए गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगो ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वही पुलिस लाइन के पास अपनी मोटर साइकिल के साथ लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुचे परिजनों को अंशुल ने बताया की कस्बा मैंडू के कुछ लोगो ने उसके साथ मारपीट की है। जिस पर परिजनों ने घटना की सूचना थाना हाथरस गेट पुलिस को दी। वही घायल को उपचार के जिला बागला हॉस्पिटल लेकर आए।जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन घायल को अलीगढ़ ले गए। जहा डॉक्टरों की हड़ताल होने के कारण उसे वापस शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।। जहा से उसे आगरा के एक हॉस्पिटल ले जाया गया। जहा घायल ने इलाज के दौरान अपना दम तोड दिया। मौके पर पहुंची आगरा पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वही पोस्टमार्टम के बाद शव हाथरस आते ही ग्रामीणों ने शव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उतार कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके सैकडो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वही मौजूद सीओ सदर राम प्रवेश राय ने ग्रामीणों को समझाते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments