जनपद हाथरस में विगत दिनों पूर्व एक फयनेश कंपनी के कर्मचारी का पेसो से भरा बैग चोरी हो जाने की घटना का एस ओ जी और थाना सादाबाद पुलिस ने खुलासा किया है। फायनेश कंपनी के फील्ड ऑफिसर और उसके साथी को गिरफ्तार कर, दोनो ने पेसो को हजम करने की साजिश रची थी।
थाना सादाबाद पर स्वतंत्र माइक्रो फायनेश कंपनी के कर्मचारी महेश चंद्र ने सूचना देते हुए बताया था की वह अपने बैग को मोटर साइकिल पर रखकर शोंच को गया था उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश बैग लेकर भाग गए। कप्तान निपुण अग्रवाल की सख्ती के बाद एस ओ जी और सादाबाद पुलिस की मेहनत रंग लाई पीड़ित पर शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथी का नाम बताते हुए पेसो को हजम करने की योजना बनाई थी।पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उनके कब्जे से पैसा तथा बाइक बरामद की है।


