हाथरस में दो दिन पहले कलवारी रोड पर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस ने इस मामले में मृतक मुनेंद्र की पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो तमंचे कारतूस और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
मुनेंद्र की पत्नी के अवैध संबंध थे। जिसका उसे पता चल गया था।
iइसी कारण मुनेंद्र अपनी पत्नी को पीटता था। उसे और प्रेमी को मारने की धमकी देता था। इसी कारण उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला।
19 जुलाई की सुबह जब मुनेंद्र निवासी हरिवंश विहार कॉलोनी थाना कोतवाली सदर मॉर्निंगवॉक के लिए निकला था
तो कुछ लोगों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। मुनेंद्र कुछ विभागों में निर्माण कार्य की ठेकेदारी करता था। उसके भाई अशोक उपाध्याय ने इस मामले में उसकी पत्नी प्रियंका, साले अमित और भानु निवासी एंहन थाना हाथरस जंक्शन को नामजद किया था।
पुलिस ने अब इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्रियंका पत्नी मुनेन्द्र उपाध्याय निवासी हरवंश बिहार कालोनी ने पूछताछ पर बताया कि मेरे भानू पुत्र भूपेन्द्र उर्फ भूरा निवासी एंहन थाना हाथरस जंक्शन से काफी दिनों से प्रेम सम्बन्ध थे।
मैं आज से करीब एक डेढ़ साल पहले भानू के साथ चली गई थी।
कुछ दिन रहने के बाद मैं स्वयं वापस आ गई थी। तब से ही मेरे पति मुनेन्द्र, भानु से भी रंजिश मानने लगे। थे
मेरे पति मेरे साथ रोज दारू पीकर मारपीट करते थे और कहते थे कि पहले भानू को मारुंगा और फिर तुझे ठिकाने लगा दूंगा।
भानु कुछ दिन बाद एक मुकदमे मे जेल चला गया तो मैं भानू के दोस्त भोला पचौरी उर्फ रजत पुत्र ओमकान्त निवासी बामौर थाना सहपऊ हाथरस से इंस्टाग्राम से बातचीत कर भानू के संबंध में जानकारी लेती थी।
भोला पचौरी की कचहरी हाथरस में फोटो स्टेट-कम्प्यूटर की दुकान है और उसी ने ही भानू की जमानत कराने में पैरवी की थी।
भोला द्वारा भानू की पैरवी करने पर मेरे भोला से भी सम्बन्ध हो गए।
करीब एक डेढ़ माह पहले भानू की जमानत हो गई और भानू से मैं बातचीत करने लगी। जब भानू का फोन नहीं लगता तो मैं भोला के माध्यम से बात करती थी
और भानू की जानकारी लेती थी। मैंने भानू को अपने पति मुनेन्द्र द्वारा भानू की हत्या करने की बात भी बता दी थी
कि मेरे पति ने घर के जेवरात बेचकर उन पैसों से भानू को मारने की योजना बना ली है।
मैंने यह बात भी भानु को बता दी थी तो भानू ने कहा कि यदि हमने मुनेन्द्र को नहीं मारा तो वह मुझे भी मार देगा और तुझे भी मार देगा।
फिर भानू, भोला व मैंने मुनेन्द्र की हत्या करने की योजना बनाई।
मुनेन्द्र के घर से बाहर आने जाने की जानकारी भानू और भोला को इन्स्ट्राग्राम से देती थी।
भानू और भोला ने राजीव गौतम नाम के लड़के के साथ मिलकर और राजीव के अन्य दो तीन साथियों के साथ मिलकर 19 जुलाई को मुनेंद्र की हत्या कर दी।
प्रियंका अपने पति की लोकेशन इंस्टाग्राम से भानू और भोला को देती थी। मोबाइल से चैट-कॉल डिलीट कर देती थी।


