हाथरस कलवारी रोड पर वॉक करते व्यक्ति को मारी गोली
हाथरस में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। मौके पर सनसनी मच गई। काफी पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गए और भीड़ एकत्रित हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। पुलिस हत्या के कारणों का पता करने में लगी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र की गणेश सिटी कॉलोनी निवासी मुनेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम दास आज सुबह जब पैदल कॉलोनी से कलवारी रोड पर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। तभी कुछ हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे, तो हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। मुनेंद्र की लाश वहां पड़ी थी। घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के परिजन भी वहां आ गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड वहां छानबीन में जुट गए।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिछले दिनों तक कुछ विभागों में निर्माण कार्य आदि की ठेकेदारी करता था। लेकिन इस समय वह खेती का काम करता था। वह मूल रूप से हाथरस जंक्शन क्षेत्र का गवारऊ का रहने वाला था।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावर मौके से फरार हो गए। आखिर यह हत्या क्यों की गई, पुलिस अब इसका कारण पता करने में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है।


