12 साल के एक किशोर को बरामद किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। इन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।रामेश्वर सिंह निवासी गांव सरौठ थाना सादाबाद का पुत्र 12 साल का बेटा चेतन चेतन सिंह गांव मई से ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रहा था। अपाचे बाइक पर 2 अज्ञात बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।देर रात सादाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए। मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इन उपचार के लिए जिला अस्पताल दाखिल कराया गया।पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया और अपह्त किशोर को बरामद कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अशोक कुमार उर्फ गुड्डू और सुमित पुत्र करतार सिंह निवासी चिरावली थाना सादाबाद और महिला ने अपना नाम संजीदा पत्नी गुड्डू निवासी ग्राम बकायन थाना हसायन बताया।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो मोटरसाइकिल से दोनों ने छात्र का अपहरण किया था। हमने यह मोटर साइकिल उधार पैसा लेकर कुछ पैसा जमा करके पिछले महीने खरीदी थी। हमने बाइक की उधारी का पैसा चुकाने के लिए बच्चे का अपहरण किया था। आज हम फिरौती मांगने के लिए जा रहे थे। बच्चा एक महिला संजीदा के पास है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने इस महिला संजीदा को भी गिरफ्तार कर लिय


