हाथरस में आगरा से आई विजिलेंस टीम ने शिक्षक से 30 हजार रुपए रिश्वत लेते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक बाबू को दबोच लिया
और टीम इस बाबू को अपने साथ पकड़ कर आगरा ले गई। आगरा की विजिलेंस टीम हाथरस के बीएसए कार्यालय पहुंची।
यहां पर तैनात बाबू देवेंद्र को बीएसए कार्यालय से डायट जाते समय मोहल्ला रमनपुर से पकड़ कर अपने साथ आगरा ले गई।
बताया जा रहा है कि बाबू देवेंद्र पर एक शिक्षक से 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है
और शिकायत के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की।
बाबू के पकड़े जाने से डायट में होने वाली स्कूल आवंटन की प्रक्रिया भी रुक गई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू के पकड़े जाने पर लोगों में चर्चा होने लगी।
कर्मचारी और अधिकारी जानकारी जुटाने में लग गए।
बताते हैं कि इसलिए बाबू की तैनाती एक इंटर कॉलेज में है, लेकिन लंबे समय से वह बीएसए ऑफिस में अटैच हैं।
देवेंद्र सिंह हाथरस के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक हैं।
वह एक सहायक अध्यापक सिद्धार्थ कुमार से निलंबन काल की अवधि का वेतन, वेतन वृद्धि दिलाने और प्रतिकूल प्रविष्टि हटाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।
उन्होंने कहा 25 हजार रुपए तो बीएसए उपेंद्र गुप्ता के लिए हैं और 5 हजार रुपए वह खुद रखेगा।
इसकी शिकायत सहायक अध्यापक सिद्धार्थ कुमार ने विजिलेंस आगरा से की थी।
प्लानिंग के अनुसार बीएसए कार्यालय के पास सिद्धार्थ कुमार 30 हजार रुपए लेकर पहुंच गया।
देवेंद्र सिंह भी वहां आ गया।
विजिलेंस की टीम पहले से ही वहां मौजूद थी।
सिद्धार्थ ने जैसे ही देवेंद्र को रुपए दिए, वैसे ही विजिलेंस टीम ने देवेंद्र को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया
और उसको पकड़ कर अपने साथ आगरा ले गई। देवेंद्र के विरुद्ध थाना विजिलेंस आगरा में मुकदमा दर्ज


