हाथरस:सादाबाद मैरिज होम के पास 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक मैरिज होम के पास 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगो भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से काफी देर तक मृतक की पहचान के प्रयास किए गए लेकिन जब पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गई। आपको बता दे कि कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के जलेसर रोड पर आज कुछ लोगों ने एक युवक को एक मैरिज होम के पास सड़क के किनारे पड़ा देखा। लोगों ने पहले यह समझा कि कोई शराबी सड़क के किनारे शराब पीकर पड़ा है।लेकिन जब काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई तो मौके पर मौजूद लोगो ने इसकी सूचना सादाबाद कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को लेकर छानबीन और पूछताछ करने लगी। काफी देर तक इस युवक की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही सादाबाद पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त में जुटी गई है।


