Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस मंडी में धर्म कांटा, टीन सेट तथा पानी की समस्या

हाथरस मंडी में धर्म कांटा, टीन सेट तथा पानी की समस्या

हाथरस मंडी समिति में इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराबः टूटे पड़े टीनशेड, पेयजल की भी किल्लत, व्यापारियों से लेकर किसानों को परेशानी

बोलबाला है। लंबे समय से मंडी समिति का इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब पड़ा है।
ऐसे में किसानों और व्यापारियों को अपने माल की तुलाई बाहर करानी पड़ रही है।
मंडी समिति में टीनशेड टूटे पड़े हैं और पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था सुचारु नहीं है। सड़क काफी जर्जर हालत में है।

व्यापारियों और किसानों को यह डर सता रहा है कि यदि तेज बारिश हुई तो उनका खुले में पड़ा माल भीगकर खराब हो जाएगा।

मंडी समिति का इलेक्ट्रॉनिक कांटा कई माह से खराब पड़ा हुआ है। व्यापारी और किसान अपना माल प्राइवेट कांटों पर तुलवा रहे हैं। उन्हें आवागमन के अलावा अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा है।
आढ़ती प्रवीण वाष्र्णेय का कहना है कि कई बार यहां इन समस्याओं से मंडी समिति प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं है।

एक व्यापारी नीरजकांत ने बताया कि वह अपना माल लेकर यहां आए हैं,
लेकिन अब यहां कांटा ठीक नहीं है तो उन्हें माल की अतिरिक्त शुल्क देकर बाहर तुलाई करानी पड़ रही है ट्रांसपोर्टेशन में भी अतिरिक्त पैसा खर्च होगा।
एक पल्लेदार का कहना था कि यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है। पानी पीने तक के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments