Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों से हूटर/प्रैशर हार्न, लाल-नीली बत्ती व ब्लैक...

हाथरस ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों से हूटर/प्रैशर हार्न, लाल-नीली बत्ती व ब्लैक फिल्म उतरवाई गई

हाथरस ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों से हूटर/प्रैशर हार्न, लाल-नीली बत्ती व ब्लैक फिल्म उतरवाई गई

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यातायात अपराधों के विरूद्ध ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सरकारी गैर सरकारी वाहनों की चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस की गाड़ी से प्रेस हूटर निकाला गया।वही इसी क्रम में बीजेपी नेता की गाड़ी से हूटर उतरवाया गया।हाथरस ट्रैफिक पुलिस द्वारा हूटर सायरन, प्रैशर हॉर्न, लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म लगे वाहन तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान हाथरस ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों से 40 हूटर/प्रैशर हार्न, 01 लाल-नीली बत्ती व 08 ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और जब्तीकरण की कार्यवाही भी की गई। चेकिंग दौरान करीब 350 वाहनों को चैक किया गया जिसमें कुल 311 वाहनों का चालान किया गया। वाहन स्वामियों से 3 लाख 88 हजार का समन शुल्क वसूला गया। क्षेत्राधिकारी यातयात द्वारा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। आपको बता दे कि मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल के नीचे ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम और यातायात नियमों के विरूद्ध चलाये जा रहे वाहनों की चेकिंग को लेकर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशू माथुर के नेतृत्व में प्रभारी यातायात हाथरस अखिलेश कुमार बघेल मय यातायात पुलिस फोर्स द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट वाहनों पर हूटर,सायरन, लाल-नीली बत्ती हटवाई गई तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट,काली फिल्म, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जाति/सम्प्रदाय सूचक शब्द लिखे वाहनों व ओवर स्पीड वाहनों की स्पीड लेजर गन से चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार द्वारा सरकारी वाहन की चैकिंग की गई।चेकिंग के दौरान हाथरस बीएसए की गाड़ी से प्रेसर हूटर निकलवाया गया और हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments