Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसदेर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राशन डीलर की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश सोनू जाटव के पैर में गोली लग गई।
गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस घायल हालत बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
डॉक्टर ने गोली लगने से घायल हुए बदमाश का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया। आपको बता दे कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौलपुर निवासी एक राशन डीलर योगेश उपाध्याय की अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को गोली मार कर हत्या कर दी थी।
परिजनो ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड में शामिल दो आरोपी अंकित मसी और पवन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसी हत्याकांड में दो अन्य आरोपी सोनू जाटव और जीतू फरार चल रहे थे। जिसमें आज देर रात एक फरार बदमाश सोनू जाटव की पुलिस से गांव वाहनपुर के पास टमाटर रोड पर मुठभेड़ हो गई।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश सोनू जाटव के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया
।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस सहित एक बाइक बरामद की है। वहीं इसी हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी जीतू की पुलिस तलाश कर रही है। फरार बदमाश के ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में फरार बदमाश जीतू की जल्द गिरफ्तारी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments