हाथरस मे आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा/कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाः-
आज दिनांक 16.06.2024 को जिलाधिकारी हाथरस श्रीमती अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पैदल भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने व आपसी भाइचारे के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्णढंग से त्यौहार को मनाने का आह्वान किया गया ।जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा/कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाः-


