उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कोल्ड स्टोरेज पर काम करने वाले युवक का शव उसी कोल्ड स्टोरेज में लहुलुहान हालत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक सलेमपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में मशीन ऑपरेटर का कार्य करता था। सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन भी कोल्ड स्टोरेज पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक युवक के पिता ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक के बेटे सहित अन्य पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
आपको बता दें कि पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित शांति कोल्ड स्टोरेज का है। जहा जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव भांकरी आवासी निवासी 37 वर्षीय देवेंद्र पुत्र अशोक कुमार जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित शांति कोल्ड स्टोरेज पर मशीन ऑपरेटर की नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि यहां पर शुक्रवार की सुबह देवेंद्र का कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे से विवाद हो गया। आरोप है कि उसके साथ यहां पर मौजूद लोगों ने देवेंद्र के साथ जमकर मारपीट कर दी।जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग कोल्ड स्टोरेज पर पहुंच गए। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वही इस मामले में पुलिस शिकयत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।


