हाथरस में आज आगरा रोड पर युवक की लाश नाले में पड़ी मिली। यह युवक पिछले कई दिन से अपने घर से गायब था। नाले में युवक की लाश मिलने से मौके पर भीड़ लग गई और सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ की।
इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
शहर के मोहल्ला बड़ा अय्यापुर निवासी 35 वर्षीय महाजन पुत्र प्रेमपाल कबाड़ आदि बीनने का काम करता था। वह शराब पीने का भी आदी था। कुछ लोगों की मानें तो वह पिछले 4 दिन से अपने घर से गायब था। उसकी तलाश भी की जा रही थी लेकिन वह नहीं मिला।
आज शहर में आगरा रोड पर कुछ लोगों ने एक शव नाले में पड़ा देखा।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो कोतवाली हाथरस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने अपनी मौजूदगी में इस युवक के शव को नाले से बाहर निकलवाया।
थोड़ी देर में इसकी पहचान महाजन पुत्र धर्मपाल के रूप में हो गई। उसके मोहल्ले के लोग भी वहां आ गए।
पहचान होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की और इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया।
पुलिस उसकी मौत के कारण को लेकर छानबीन कर रही है।


