Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस स्टेशनरी और स्कूली ड्रेस के गोदाम में लगी भीषण आग

हाथरस स्टेशनरी और स्कूली ड्रेस के गोदाम में लगी भीषण आग

हाथरस स्टेशनरी और स्कूली ड्रेस के गोदाम में लगी भीषण आग

हाथरस शहर के बीचों बीच आज एक स्टेशनरी और स्कूली ड्रेस के गोदाम में भीषण आग लग गई।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है
शहर के बीचमे आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
तेज धुआं उठने लगा और अंदर आग की लपटें उठने लगी।
स्थानीय सासनी गेट चौराहे के निकट एक स्टेशनरी और स्कूल ड्रेस विक्रेता गोयल ट्रेडर्स का गोदाम है।
आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर आग की लपटें उठने लगी मौके पर अफरा तफरी मच गई।
शहर के बीच बाजार में लगी इस आग से दुकानदारों को यह डर था कहीं आग और ज्यादा विकराल रूप धारण न कर लें। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी।
इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई
तो फायर स्टेशन से तीन दमकल और अग्निशमन कर्मचारी वहां पहुंच गए।
अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पालिया और अंदर गोदाम से धुआं बाहर निकाला।
गोदाम की छत के थोड़े से हिस्से को तोड़कर कर्मचारियों ने धुंआ निकालकर इस आग पर काफी प्रयास के बाद काबू पाया।
फर्म स्वामी का कहना है कि उसका 35 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments