Friday, February 7, 2025
spot_img
Homeहाथरसहाथरस जंक्शन रेलवे पुल पर टक्कर से ट्रक्टर लटका

हाथरस जंक्शन रेलवे पुल पर टक्कर से ट्रक्टर लटका

आज सुबह हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में हाथरस जंक्शन कस्बे के ओवरब्रिज पर राजस्थान डिपो की एक रोडवेज बस ने ओवरब्रिज पर एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी। इस दुर्घटना में बस में बैठी कई सवारियां मामूली रूप से घायल हो गईं। यह बस हाथरस से सिकंद्राराऊ की ओर जा रही थी।

इस दुर्घटना में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज से नीचे सर्विस लेन की ओर लटक गया। दुर्घटना के बाद बस चालक सवारियों को लेकर वहां से भाग गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और काफी देर तक ओवर ब्रिज पर जाम लगा रहा। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments