हाथरस में आज एक किशोरी को जबरन एसिड पिलाने का मामला सामने आया है।कार्रवाई की मांग पीड़ित किशोरी को लेकर उसका पिता पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ और घटना की जानकारी देकर की।
हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव खिटोली में नेत्रपाल सिंह की 15 साल की बेटी कनिष्का को गांव की ही एक महिला ने 1 अप्रैल को अपने घर पर बुलाया और वहां साजिश कर एक युवक ने इस किशोरी को तेजाब पिला दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसको खून की उल्टी होने लगीं।
परिवार के लोग उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। किशोरी का काफी दिन तक आगरा में उपचार चला। वहां उसकी हालत नाजुक बनी रही। अब किशोरी को आगरा से डिस्चार्ज कर दिया गया है। किशोरी के पिता का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत हसायन थाना पुलिस में भी की थी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज पीड़ित किशोरी को उसका पिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर लेकर आया और वहां पुलिस अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उसे उचित कार्रवाई देने का आश्वासन दिया


