गॉव नगला कुंवर जी चौराहे के पास आलू के व्यापारी से अज्ञात बाइक सवारों ने तमंचे की बट मार कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
आप को बतादे थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी चौराहे के पास आज दिन बुधवार को शाम के समय पर देश दीपक यादव नाम का आलू का व्यापारी कोल्ड स्टोर पर 3 लाख 50 हजार के करीब नकदी लेकर जमा करने जा रहा था। तभी अचानक से बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने व्यापारी के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर नगदी लेकर फरार हो गए।


