हाथरस – चुनावी सामग्रियां लेकर अपने-अपने बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, कल 837 मतदान केंद्रों के 1295 बूथों पर होगा मतदान,
हाथरस — कल 7 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक 837 मतदान केंद्रों के 1295 बूथों पर मतदान होगा। पांच हजार तीन सौ सुरक्षा जवानों की निगरानी में चुनाव संपन्न होगा।पोलिंग पार्टियां शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक से रवाना की गईं।
करीब 19 लाख मतदाता 10 दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।हाथरस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र हाथरस, सादाबाद, सिकंदाराराऊ, छर्रा और इगलास आते हैं।छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र अलीगढ़ जिले में हैं।
वही जिले के अधिकारियों ने वहां व्यवस्थाएं देखी और पूरी स्थिति का जायजा लिया। वही 292 बसों के द्वारा 1295 बुथो के लिए 1295 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। इसको लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज आगरा रोड पर बेरीगेटिंग लगाकर रूट को डायवर्ट किया गया है। आगरा रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी लगाया गया है। कल होने वाले मतदान को लेकर अधिकारियो ने पूरी तैयारी कर ली है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए है। सिडिओ हाथरस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हाथरस 16 लोकसभा की तीन विधानसभा हाथरस,सादाबाद,व सिकंदराराऊ विधानसभा के लिए बसों से हमारी पोलिंग पार्टियों को रवाना हो रही है। कुल हमारे 1295 बूथ है और 1295 पोलिंग पार्टियां 292 बसो से रवाना हो रही है। हमारी अलग अलग टीमें पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए लगी हुई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शीघ्र की हमारी पोलिंग पार्टियां बसों से रवाना हो रही है।अतिसंवेदनशील बूथों के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
लोकसभा क्षेत्र की मतदाता स्थिति
महिला 1034392
पुरुष 895855
अन्य 48
कुल मतदाता 1930297


